{"_id":"69eade8dd567ae7ce10f3a20","slug":"accused-youth-hanged-himself-in-bathroom-while-in-police-custody-in-hathras-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने बाथरूम में लगाई फांसी, महमके में मची खलबली, थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने बाथरूम में लगाई फांसी, महमके में मची खलबली, थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस कस्टडी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे नाबालिग लड़की को ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। लापरवाही पर थाना प्रभारी व मुंशी निलंबित हुए।
मौके पर छानबीन करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंदपा कोतवाली में गुरुवार रात पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी और मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में युवक को हिरासत में लिया गया था।
Trending Videos
चन्दपा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में चंद्रपाल निवासी लोनी, गाजियाबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से किशोरी को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी चंद्रपाल को हिरासत में थाने लाई थी। यहां लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था तथा विधिक कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच देर रात थाने में मौजूद आरोपी चंद्रपाल ने शौच जाने का बहाना बनाया। बताया जा रहा है कि बाथरूम के भीतर उसने अपने पास मौजूद गमछे से रोशनदान पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर देखा। युवक को फंदे से लटका देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

कमेंट
कमेंट X