{"_id":"69e7e78e23d2fe51bd0c9a55","slug":"doubts-raised-over-delhi-polices-actions-letter-written-seeking-an-inquiry-hathras-news-c-56-1-hts1004-147482-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर संशय, जांच के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर संशय, जांच के लिए लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमल व गौरव की गिरफ्तारी को लेकर बताई गई दिल्ली पुलिस की कहानी पर हाथरस पुलिस को यकीन नहीं है। नाटकीय ढंग से हुई इस गिरफ्तारी ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या में वांछित होने की जानकारी के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा हाथरस पुलिस से संपर्क नहीं साधा गया। इस मामले की जांच के लिए विवेचक ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिससे स्थिति साफ हो सके।
हाथरस पुलिस के साथ यह दूसरी घटना है, जब मुख्य हत्यारोपियों की इस तरह गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले अखिलेश हत्याकांड के आरोपी विक्रम उर्फ विक्को व केके गौतम को कुरुक्षेत्र में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह 17 अप्रैल को दिल्ली के अशोक विहार कोतवाली क्षेत्र में प्रेमबाड़ी पुल, वजीपुर के पास से कमल व गौरव की गिरफ्तारी हुई।
दिल्ली पुलिस पर गोपानीय सूचना थी कि कमल शर्मा विदेशी पिस्टल व उसका छोटा भाई गौरव शर्मा देसी तमंचा लेकर सार्वजनिक स्थल पर घूम रहे हैं। पुलिस गई और तत्काल दोनों को धर दबोचा। हाथरस पुलिस तक यह खबर 18 अप्रैल को पहुंची, वह भी अपने सूत्रों से। स्थानीय पुलिस का दावा कि दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी।
हत्या के बाद से एक तरफ दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस से बचकर भाग रहे थे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वे हथियार लेकर सार्वजनिक स्थल पर क्यों घूमेंगे। दूसरा सवाल यह कि दिल्ली पुलिस का दावा है कि वे 17 अप्रैल को जम्मू से दिल्ली आए थे, जबकि हाथरस पुलिस पर इनपुट था कि वे दिल्ली एनसीआर में ही छिपे बैठे थे, इसलिए एसओजी वहां तक दौड़ लगा रही थी। विवेचक के पत्र के आधार पर एसपी स्तर से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को जांच के लिए पत्राचार किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X