सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras was hotter than Aligarh, with heatwave conditions continuing.

Hathras News: अलीगढ़ से ज्यादा गर्म रहा हाथरस, लगातार लू जैसे हालात

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras was hotter than Aligarh, with heatwave conditions continuing.
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस बार हाथरस अलीगढ़ से एक कदम आगे नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हाथरस का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो अलीगढ़ के बराबर या कई दिन उससे अधिक रहेगा।
Trending Videos



रविवार को हाथरस में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अलीगढ़ में यह 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3-4 दिनों में यह अंतर और बढ़ने के संकेत हैं। हाथरस में न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, जो अलीगढ़ से ज्यादा है जिसका मतलब है कि रात में भी राहत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग के मुताबिक, अलीगढ़ और हाथरस दोनों ही भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन हाथरस में दिन और रात दोनों का तापमान ज्यादा होने से हालात और मुश्किल हो सकते हैं। अगले कुछ दिन दोनों जिलों के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। लोग दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। पानी, छाछ, नींबू पानी का सेवन बढ़ाएं। बुजुर्ग, बच्चे और मरीज खास सतर्क रहें। सिर ढककर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed