{"_id":"69e3eb82c88edc48b10c9199","slug":"25-named-including-state-president-report-filed-against-250-others-hathras-news-c-56-1-hts1004-147377-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 नामजद, 250 अन्य पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 नामजद, 250 अन्य पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में भाकियू कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोकती पुलिस। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान आंदोलन के नाम पर शुक्रवार को सिकंदराराऊ में हुई अराजकता के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह सहित 25 नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्तियों को क्षति पहुंचाने, बलवा व निषेधाज्ञा उल्लंघन सहित 15 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस अब अराजकता फैलाने वालों की तलाश में जुट गई है। हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच हुई झड़प के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे योगेश प्रताप सिंह ने 17 अप्रैल को गढ़ स्थित पूर्व मंत्री के आवास को घेरने की घोषणा की थी।
याेगेश प्रताप जलेसर के रहने वाले हैं। एटा से संगठन के लोग उन्हें लेने जलेसर पहुंचे थे। जलेसर से सैकड़ों कारों का काफिला सिकंदराराऊ होते हुए गढ़ के लिए निकला था। इस मामले का इनपुट हाथरस पुलिस पर नहीं था और न ही एटा पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी। सिकंदराराऊ में सीओ जेएन अस्थाना ने ही मोर्चा संभाला और पुलिस कर्मियों के साथ रेलवे अंडर पास पर काफिले को रोक लिया था।
संख्या कम होने के कारण किसान संगठन के कार्यकर्ता पुलिस पर हावी हो गए। एक दारोगा पर गाड़ी चढ़ा दी गई। पुलिस ने सख्ती की तो लाठी-डंडे लेकर कस्बे में अराजकता फैलाई गई। सिपाहियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। जिले में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके बाद भी किसान नेताओं ने बिना अनुमित के भीड़ एकत्रित की। इससे कस्बे में डर का माहौल पैदा हुआ।
इन लोगों पर हुई एफआईआर
पुलिस के एसआई चंंद्रसोम ने भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह निवासी जलेसर, राम यादव निवासी बनवारीपुर हसायन, टुल्लन निवासी सकरौली एटा, एहसान बेग निवासी बकायन हसायन, हेमंत निवासी रिजावली फिरोजाबाद, राजेश निवासी चिरावली एटा, शीलू सिकरवार निवासी मंडेला एटा, रामप्रताप निवासी सकरौली एटा, अंशु निवासी अवागढ़ एटा, अमन यादव निवासी बारमऊ एटा, दिनेश प्रताप सिंह निवासी सकरौली एटा, बृजमोहन निवासी फिरोजाबाद, संजय शर्मा महासचिव निवासी फिरोजाबाद, राजकुमार निवासी फिरोजाबाद, आशु चौधरी निवासी लखनऊ, उपेंद्र निवासी फिरोजाबाद, पंकज जिलाध्यक्ष एटा, मोहित फिरोजाबाद, आकाश गुप्ता अध्यक्ष जलेसर, अनिल प्रताप सिंह फिरोजाबाद, इशू निवासी फिरोजाबाद, राजा ठाकुर निवासी फिरोजाबाद, जैद अली व रजत ठाकुर निवासी हाथरस, गौरव पचोरी निवासी हसायन को नामजद किया है। 15 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अराजकता फैलाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, चाहे फिर वह कोई भी हो।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X