{"_id":"6a79f4d4f1d778b1f104ecd3","slug":"heavy-rain-in-hathras-update-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: 35 मिनट तक हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी-उमस से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: 35 मिनट तक हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी-उमस से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी
Mon, 10 Aug 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:28 PM IST
सार
हाथरस में भीषण गर्मी व उमस के बाद आधा घंटे से अधिक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। बारिश से शहर के कई जगहों पर पानी भर गया। इसने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
झमाझम बारिश
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में 10 अगस्त शाम करीब 35 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। दोपहर में उमस इतनी बढ़ गई थी कि पंखे-कूलर भी बेअसर थे। शाम होते-होते मौसम बदला और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
हालांकि, इस बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। मात्र आधे घंटे की बारिश के बाद ही कमला बाजार, सादाबाद गेट और आगरा रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव हो गया। स्थानीय निवासियों ने नालियों की सही सफाई न होने को जलभराव का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन