सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructors' faces brightened with the increased honorarium

Hathras News: बढ़े मानदेय से अनुदेशक के चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 18 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Instructors' faces brightened with the increased honorarium
चेक के साथ अनुदेशक। संवाद
विज्ञापन
शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज (सीनियर विंग) ऑडिटोरियम में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें बढ़े हुए मानदेय का वितरण किया गया। नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए गए।



मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया जाना शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक है। शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन और शिक्षा पर आधारित लघु फिल्म के प्रदर्शन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिथियों ने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए तथा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।




कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सादाबाद की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं मुंशी प्रेमचंद की पुस्तक ‘गोदान’ भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed