फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwariya dies in accident on Delhi-Meerut Highway

Hathras Accident: बाइक डिवाइडर से टकराई, कांवड़ लेने गए युवक की दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसे में मौत

Sun, 09 Aug 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 09 Aug 2026 10:16 PM IST
सार

यश मां से पिता के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। वैभव पाठक भी साथ था। शनिवार रात करीब दो बजे दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ के दरौला में उनकी बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन
Kanwariya dies in accident on Delhi-Meerut Highway
मृतक यश चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ के दरौला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चंदपा के गांव मीतई निवासी यश चौधरी (20) की मौत हो गई। युवक गांव के निवासी अपने मित्र वैभव पाठक के साथ कांवड़ लेने के लिए बाइक से निकला था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यश चौधरी (20) परिवार के साथ आगरा रोड स्थित शिव कॉलोनी में रहता था। उसने बीटेक में प्रवेश लिया था। यश के पिता मुकेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती सहारनपुर में है। शनिवार की सुबह यश मां से पिता के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। वैभव पाठक भी साथ था। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दो बजे दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ के दरौला में उनकी बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, जहां यश की मौत हो गई। रविवार की सुबह पिता मुकेश को हादसे की जानकारी मिली। रात करीब नौ बजे शव पहले शिव कॉलोनी स्थित घर पहुंचा और फिर से यहां से गांव मीतई में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां दिल की मरीज, शव आने तक नहीं दी मौत की खबर
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ के दरौला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चंदपा के गांव मीतई निवासी यश चौधरी (20) की मौत हो गई। इसकी खबर यश की मां को शव के घर आने तक नहीं दी गई। पिता मुकेश के अनुसार उनकी पत्नी रेखा दिल की मरीज हैं। उनके दो बेटे हैं जिनमें यश छोटा था। इंटरमीडिएट के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

बड़ा बेटा देहरादून से बीटेक कर रहा है। यश की मां रेखा को सुबह बेटे के हादसे में सिर्फ घायल होने की खबर दी गई जिसके बाद से वे रोती-बिलखती रहीं। रात को शव आने तक बेटे की मौत की खबर उनसे छिपाई गई। पड़ोसी ने बताया कि दिल की नसों में ब्लॉकेज होने के कारण दो महीने पहले ही रेखा को स्टेंट डाले गए हैं। इस कारण उन्हें बेटे की मौत की खबर देने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।

पिता से मेरठ में मिला था यश
गांव मीतई के व्यक्ति ने बताया कि यश पिता के पास सहारनपुर में रहा था। वहां भी उसके दोस्त बन गए थे। मेरठ के दोस्तों ने कांवड़ लेकर चलने की योजना बनाई थी और फोन कर यश को बुलाया था। कांवड़ लेने के लिए ही यश वैभव के साथ बाइक से निकला। पिता की मेरठ में ही कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगी थी। जब उन्हें पता लगा कि वह सहारनपुर आ रहा था तो उन्होंने फोन करके यश को मेरठ बुला लिया था। मेरठ में यश की पिता से मुलाकात भी हुई। मां को कांवड़ की बात न बताकर आने पर पिता ने नाराजगी भी जताई थी।

पिता व मां का रो-रो कर बुरा हाल
यश के पिता मुकेश चौधरी फौज से सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस सेवा में भर्ती हो गए थे। काफी समय से उनकी सहारनपुर में ड्यूटी है। पिता को रविवार तड़के हादसे की जानकारी हुई, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां रेखा बेटे का हाल जानने के लिए लगातार फोन कर रही थीं लेकिन फोन पर बेटे की मौत की बात बताने की वह हिम्मत नहीं कर सके। रात को शव के घर पहुंचने पर मां बदहवास हो गईं। रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। परिवार की हालत देख हर किसी की आंखें नम थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed