फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lawyers strike over FIR against ex-bar president

सादाबाद: बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष पर एफआईआर के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल, दो नवंबर तक न्यायिक कार्य ठप

Sat, 31 Oct 2026 05:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 31 Oct 2026 05:20 PM IST
सार

सादाबाद दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया। दो नवंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
lawyers strike over FIR against ex-bar president
सादाबाद न्यायालय परिसर में आक्रोश जाहिर करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से दो नवंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन से पूर्व दी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित एडवोकेट की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर के खिलाफ थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने द्वेषभावना के तहत मिथ्या आधारों पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने इसे अधिवक्ताओं के सम्मान से जुड़ा मामला बताया।
विज्ञापन


बार के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ता समाज अपने वरिष्ठ साथी के साथ खड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी के साथ द्वेषभावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। जब तक इस प्रकरण में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होती, अधिवक्ता एकजुट होकर अपना विरोध जारी रखेंगे। बैठक में सचिव अक्षय चौधरी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed