सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lokendra became the president of the Ambedkar procession.

Hathras News: आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने लोकेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 13 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lokendra became the president of the Ambedkar procession.
बैठक में मौजूद आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष व पदाधिकारी। संवाद 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष को लेकर चला आ रहा विवाद रविवार को समाप्त हो गया। शोभायात्रा का अध्यक्ष लोकेंद्र व संरक्षक गिर्राज फौजी को चुना गया है। अध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा शहर में 28 अप्रैल को संत आश्रम बगीची सीयल खेड़ा से निकाली जाएगी।
Trending Videos



इससे पहले प्रभातफेरी 14 अप्रैल को सुबह छह बजे राधा स्वामी बगीची आगरा रोड से प्रारंभ होकर खंदारी गढ़ी पार्क पर समाप्त होगी। शोभायात्रा अध्यक्ष के लिए कई दिनों से विवाद पनप रहा था। एक तरफ जाटव एकता समिति ने गिर्राज फौजी को अध्यक्ष बनाया था तो दूसरी तरफ डॉक्टर आंबेडकर के अनुयायियों ने लोकेंद्र को अध्यक्ष बना दिया था। इसी तरह का विवाद पिछली बार भी हुआ था और दो-दो अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछली बार भी प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई दौर की वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। प्रशासनिक अधिकारियों ने समन्वयक कमेटी का गठन किया था। शनिवार को कोतवाली सदर में एसडीएम सदर राजबहादुर व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण की मौजूदगी में कमेटी की बैठक हुई।



इसके बाद दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की गई। इगलास रोड स्थित गेस्ट हाउस पर हुई बैठक में दोनों पक्ष मौजूद रहे। विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया व लल्लनबाबू एडवोकेट ने बताया कि वार्ता के बाद लोकेंद्र को शोभायात्रा का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं गिर्राज सिंह फौजी को मेले का संरक्षक घोषित किया गया, उनके निर्देशन में मेला निकाला जाएगा।



बैठक में रामवीर सिंह भैयाजी, शम्मी गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, सरकार साहब एडवोकेट, काले भैया, राज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed