{"_id":"6b0809e630ab34e76902c483","slug":"mustard-oil-price-jumps-rs-20-in-hathras-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सहालग के सीजन में महंगाई की आग से खौला सरसों का तेल, 20 रुपये किलो बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सहालग के सीजन में महंगाई की आग से खौला सरसों का तेल, 20 रुपये किलो बढ़े भाव
Thu, 26 Nov 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:59 PM IST
सार
शादी हो या घर की रसोई में सरसों के तेल की कीमत में 20 रुपये की वृद्धि हुई है।सामान्य सरसों 9,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली सरसों का भाव 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सरसों का तेल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहालग के सीजन में सरसों के तेल के दामों में अचानक 20 रुपये प्रति किलो से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक जो सरसों का तेल फुटकर बाजार में 190 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था, उसके भाव अब उछलकर 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शहर के नयागंज, घंटाघर, बैनीगंज, सासनी गेट और कमला बाजार सहित प्रमुख किराना व तेल मंडियों में अचानक बढ़ी कीमतों से ग्राहकों में खलबली मच गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले खाद्य तेल के दामों में इस कदर तेजी आने से मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। व्यापारियों के अनुसार सरसों की नई फसल आने में अभी समय है, जबकि पिछला स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। पीछे से आवक कम होने के कारण मंडियों में सरसों के दाम आसमान छू रहे हैं। सामान्य सरसों 9,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली सरसों का भाव 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर पहुंच गया है। इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन
रिफाइंड छोड़ शुद्ध तेल की बढ़ी मांग
खाद्य तेल कारोबारियों का कहना है कि विदेशों से आयात होने वाले अन्य खाद्य तेलों के भाव तो स्थिर हैं, लेकिन सरसों केवल भारत में ही पैदा होती है और इसका कोई सीधा विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने से अब लोग रिफाइंड तेल के बजाय शुद्ध और बेहतर क्वालिटी के सरसों के तेल को अधिक पसंद कर रहे हैं। ऊपर से सहालग के कारण खपत चरम पर होने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन
एक महीने में आया बड़ा उछाल
सरसों की नई फसल आने में अभी वक्त है और पुराना स्टॉक कम होने से मंडी में सरसों नौ हजार और कंडीशन की सरसों 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई है। विदेश से सरसों आती नहीं है और अब लोग रिफाइंड कम व सरसों का तेल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस महीने एक बड़ा उछाल आ चुका है, इसलिए दाम और ऊपर जाने की संभावना कम है।-अनिल वार्ष्णेय, जिला महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
दुकान पर आने वाले ग्राहक अचानक 20 रुपये किलो की बढ़ोतरी सुनकर हैरान रह जाते हैं और कई बार दाम पर बहस भी होती है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से मिलों और थोक मंडी से सरसों के तेल की आवक बेहद कम हो गई है, जबकि सहालग के कारण मांग बहुत ज्यादा है। इसी वजह से दाम 190 रुपये से बढ़कर सीधे 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।-नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, खाद्य तेल के थोक व फुटकर विक्रेता।
