सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People abandon festival preparations to stand in line for gas.

Hathras News: त्योहार की तैयारी छोड़ गैस के लिए कतार में लगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
People abandon festival preparations to stand in line for gas.
मोहनगंज ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की नवमी की तैयारियों पर रसोई गैस की किल्लत ने ग्रहण लगा दिया है। त्योहार को छोड़कर महिलाएं गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर के लिए जूझती नजर आईं। कई महिलाएं तो छोटे बच्चों के साथ सिलिंडर उठाते और कतार में लगती दिखीं। केवाईसी से लेकर गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता परेशान हैं।
Trending Videos




रसोई गैस की बुकिंग के नियमों में अचानक हुए बदलाव के कारण वितरण प्रणाली गड़बड़ा गई है। लोग बुकिंग से लेकर सिलिंडर प्राप्त करने तक के लिए जूझ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से यह समस्या आ रही है। अब धीरे-धीरे लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। वितरण प्रणाली में खामियों के चलते उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई केंद्रों पर सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं की एजेंसी कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए कुछ स्थानों पर कर्मचारियों को काम तक रोकना पड़ा। कई एजेंसी संचालकों ने तो शटर नहीं खोले, अंदर बैठकर केवल किताबें एकत्रित कीं। शहर की गैस एजेंसियों से लेकर मेंडू, सासनी, मुरसान, हसायन, सहपऊ आदि जगहों पर मारामारी की स्थिति रही।




स्टॉक क्लीयर करने के लिए गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं के सिलिंडरों की डिलीवरी दिखादी है, जबकि हॉकर सिलिंडर देने नहीं पहुंच रहे। बुकिंग का मेसेज आते ही लोग गैस एजेंसियों की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। एजेंसी संचालकों से उनकी कहासुनी हो रही है। उपभोक्ताओं से ओटीपी प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसियों ने यह कदम उठाया है, जिससे एक-एक उपभोक्ता को ट्रेस किया जा सके।




खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं उपभोक्ता

ई-केवाईसी के लिए अधिक मारामारी है। लोग खुद भी केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट फोन पर संबंधित गैस कंपनी की एप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद कनेक्शन नंबर व पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर ई-केवाईसी की जा सकती है। बुकिंग निर्धारित दिनों के अनुसार ही हो सकेगी।




केवाईसी हो चुकी है। किताब भी अपडेट है। जब दो घंटे लाइन में लगकर नंबर आया तो यहां कह दिया कि हॉकर गैस देकर आएगा। हॉकर गैस देने आया तो उसने ओटीपी गलत बताकर गैस नहीं दी। अब फिर से यहां कतार में लगे हैं। त्योहार पर सभी काम छोड़कर कतार में लगना पड़ रहा है।

-कमलेश, हाथरस






कनेक्शन बंद हो गया था। आठ दिनों से लगातार आ रहे हैं। केवाईसी भी हो गई है। इसके बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही। घर में सिलिंडर खत्म हो गया है। चूल्हे पर काम करने की नौबत आ गई है, लेकिन यहां केवल घुमाया जा रहा है। गैस नहीं दी जा रही।

-सरोज देवी, घंटाघर





जिले में गैस का स्टॉक पर्याप्त है। लोग किसी तरह की अफवाह में न आएं। ई-केवाईसी जरूरी है। उपभोक्ता इसे स्वयं भी करा सकते हैं।

-ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed