सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poonam became self-reliant through a confectionery shop.

Hathras News: कन्फैक्शनरी की दुकान से आत्मनिर्भर बनी पूनम

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Poonam became self-reliant through a confectionery shop.
गांव अजीतपुर में दुकान संभालतीं पूनम। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
महिलाएं यदि आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं। इसका उदाहरण हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अजीतपुर की निवासी पूनम हैं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह की मदद से अपना काम शुरू किया और अब गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।
Trending Videos

पूनम पांच वर्षों से गांव में कन्फैक्शनरी स्टोर संचालित कर रही हैं। कहतीं हैं कि शुरुआत में सीमित संसाधनों के कारण कारोबार चलाना आसान नहीं था, लेकिन स्वयं सहायता समूह से मिली आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। दुकान से आय के नए स्रोत खुले। आज वह परिवार के पालन-पोषण के साथ बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहतीं हैं कि महिलाएं यदि छोटे स्तर से भी स्वरोजगार शुरू करें तो आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। स्वयं सहायता समूह ऐसी महिलाओं की मदद कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक सहायता, व्यवसाय संचालन और बचत की जानकारी दे रहे है। अब गांव की अन्य महिलाएं भी पूनम की सफलता से प्रेरणा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed