{"_id":"69c5a218a0fcc952a2032286","slug":"procession-taken-out-with-great-fanfare-welcomed-at-several-places-hathras-news-c-63-1-sali1025-104642-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, कई जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, कई जगह स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल राम दरबार की झांकी। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बारहसैनी के राधाकृष्ण मंदिर से बृहस्पतिवार को रामनवमी के मौके पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। 10 से ज्यादा आकर्षक झांकियां और मां काली की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। कई जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का श्री गणेश मुख्य अतिथि विकास देवा वार्ष्णेय ने भगवान की आरती कर कराया। मुख्य अतिथि का रामनवमी मेला कमेटी के अध्यक्ष योजित वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष अभिनव, देव, दर्शिल, प्रखर वार्ष्णेय, राम वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, ध्रुव वार्ष्णेय, लव, केशव वार्ष्णेय, अंशु सैनी, नवांश माहेश्वरी आदि ने पगड़ी बांधकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
देवा ने कहा कि किशोरों द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। इससे किशोर में नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गाें से भ्रमण करते हुए मंदिर पर पहुंचकर ही समाप्त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुलिस बल भी इसके साथ चल रहा था।
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, भगवान राधाकृष्ण, खाटू श्याम, मुरली मनोहर और मां काली के स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा की। मौके पर नीरज वैश्य, अखिल वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, निधीश राज, बृजमोहन गुप्ता, नेम सिंह, निर्मलदास, देव वार्ष्णेय गुरु, दुर्भेंद्र पचौरी आदि मौजूद थे।
Trending Videos