फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Broken drains, culverts and dilapidated roads

अलीगढ़: टूटी नाली-पुलिया और बदहाल सड़क, आंखों पर पट्टी बांध और चूड़ियां दिखाकर जताया महिलाओं ने विरोध

Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
सार

आरोप है कि शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से केवल पानी का टैंकर भेज दिया जाता है, जबकि टूटी नाली, पुलिया और सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि केवल टैंकर भेजने से आखिर जलभराव और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कैसे होगा।

विज्ञापन
Broken drains, culverts and dilapidated roads
कुंवर नगर में जलभराव को लेकर काली पट्टी बांधकर व हाथ में चूड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : स्वयं

विस्तार

कुंवर नगर कॉलोनी में टूटी नाली, पुलिया और बदहाल सड़क से परेशान क्षेत्रवासियों ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर और हाथों में चूड़ियां दिखाकर नगर निगम व पार्षद के खिलाफ आक्रोश जताया।

विज्ञापन


कुंवर नगर कॉलोनी में मंदिर के पीछे पिछले करीब ढाई वर्षों से टूटी नाली व पुलिया और बदहाल सड़क पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली और पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क भी खराब हालत में है। लोगों ने कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की और मौके पर समस्या भी दिखाई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से केवल पानी का टैंकर भेज दिया जाता है, जबकि टूटी नाली, पुलिया और सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि केवल टैंकर भेजने से आखिर जलभराव और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी आते हैं और सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन पानी की निकासी की मूल समस्या दूर नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि अधिकारियों को ढाई साल से चली आ रही जनता की समस्या दिखाई नहीं दे रही है तो उन्हें चूड़ियां पहनकर कार्यालय में बैठ जाना चाहिए। प्रदर्शन में तुलसी देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, सट्टा देवी, अर्चना देवी, सोनम देवी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कुंवरनगर काॅलोनी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पिछले दिनों निरीक्षण किया गया है। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराकर नागरिकों को राहत दिलायी जाएगी।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed