सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rath Yatra of Ramchandra Ji with mustache in Hathras

Hathras News: 144 वर्ष पुरानी मूंछों वाले रामचंद्र जी की रथयात्रा 27 मार्च को, तैयारियां जोरों पर

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

इसकी शुरुआत वर्ष 1882 में सेठ बैनीराम पोद्दार ने की थी, जब उन्होंने वृंदावन से प्रेरणा लेकर हाथरस में पांच मंजिला भव्य रथ का निर्माण कराया। उसी वक्त से यह शोभायात्रा रामनवमी पर प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से निकाली जाती है।

Rath Yatra of Ramchandra Ji with mustache in Hathras
मूंछों वाले रामजी की शोभायात्रा के लिए रथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस में रामनवमी पर 27 मार्च को हाथरस की 144 वर्ष पुरानी मूंछों वाले रामचंद्र जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन बाग बैनीराम स्थित ठा. श्रीकृष्ण चंद्र जी महाराज मंदिर के अंतर्गत प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के सानिध्य में संपन्न होगा।

Trending Videos


प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार ने बताया कि इस मेले की शुरुआत वर्ष 1882 में सेठ बैनीराम पोद्दार ने की थी, जब उन्होंने वृंदावन से प्रेरणा लेकर हाथरस में पांच मंजिला भव्य रथ का निर्माण कराया। उसी वक्त से यह शोभायात्रा रामनवमी पर प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से निकाली जाती है, जो शहर के प्राचीनतम मेलों में शुमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्टी पुनीत पोद्दार व तरुण पोद्दार ने बताया कि यह सर्वसमाज का मेला है। शुभारंभ शाम करीब पांच बजे गमेल वाली बगीची, चामड़ गेट से होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बाग बैनीराम पहुंचेगी। वहां से पुनः चामड़ गेट पर पहुंच कर संपन्न होगी। रथ की सजावट एवं मेले की तैयारियां हो रहीं हैं। विशेष आकर्षण मां काली की सवारी रहेगी। उस्ताद किशनलाल शर्मा के सानिध्य में माता काली के स्वरूप का भ्रमण तथा मुन्नालाल शर्मा एडवोकेट के निर्देशन में शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed