सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recovery in the name of copying, BDO reprimanded

Hathras News: नकल के नाम पर वसूली, बीडीओ ने लगाई फटकार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of copying, BDO reprimanded
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय परिसर में परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने पर खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की। शिकायत सही पाए जाने पर एक अनाधिकृत युवक व पंचायत सहायक स्तर के कर्मचारी को फटकार लगाकर कार्यालय परिसर से भगा दिया गया।
Trending Videos

मामला मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान का है, जब कार्यालय में मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान एक ग्रामीण ने परिवार रजिस्टर की प्रति देने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूले जाने की शिकायत बीडीओ से की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव व एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में दोनों युवकों को चेतावनी दी। खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोनों युवक कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का कार्य करते या घूमते पाए गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed