सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus hits a parked tractor, driver crushed

Hathras News: खड़े ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चालक दबा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 15 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits a parked tractor, driver crushed
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर एनएच 34 पर मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव अरनोट के पास खड़े खराब ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्राॅली के नीचे लेटा ट्रैक्टर का चालक दब गया। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी बस से जा टकराई। हादसे में बस और कार में सवार यात्री घायल हो गए।
Trending Videos




अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी सुखवीर पुत्र प्रेमपाल सीमेंट की बोरियां लादकर एटा जा रहे थे। गांव अरनोट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंक्चर हो गया। वह ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर जैक लगाकर टायर बदल रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के पीछे लगा जैक हट गया और उसके नीचे लेटा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। दबने के कारण चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। उसकी पसलियां टूट गईं और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया।



बस की टक्कर से उसमें सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। बस की सवारियां एक-दूसरे पर गिरकर घायल हो गईं। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी ब्रेक लगाते-लगाते बस में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में दो लोग सवार थे। हादसे में कार चालक कपिल प्रसाद निवासी शांतिनगर एटा घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा गया है। बस के चालक को मौके से पकड़ लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed