{"_id":"69deae22648fdef0d70d6763","slug":"roadways-buses-fail-to-reach-city-passengers-left-stranded-hathras-news-c-56-1-hts1003-147185-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शहर में नहीं आईं रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शहर में नहीं आईं रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बसों के इंतजार में परेशान यात्री। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
डॉ.बीआर आंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित प्रभात फेरी और अन्य कार्यक्रमों के चलते रोडवेज बसों सहित तमाम भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके चलते रोडवेज बसें शहर में प्रवेश नहीं कर सकीं और उन्हें बाईपास मार्ग से निकाला गया, जिससे यात्रियों को शाम तक असुविधा का सामना करना पड़ा।
बसों के शहर में न आने से यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने और वहां से आगे की यात्रा करने में दिक्कतें हुईं। कई यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा जयंती के कारण प्रदेशभर में रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर पड़ा।
हाथरस में चालक और परिचालकों के अवकाश पर रहने के चलते करीब 30 प्रतिशत बसें मार्ग पर नहीं उतर सकीं। दोहरी समस्या के कारण स्टैंड पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। खासतौर पर दूरदराज जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
यात्रियों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था बेहतर तरीके से की जानी चाहिए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने कहा है कि रैली और प्रभात फेरी के कारण मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ बसें शहर में नहीं आईं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X