फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   snake found in house in Bisawar

बिसावर: घर में निकला सांप, अनाज की टंकी के नीचे जा छिपा, मची अफरा-तफरी

Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

एक परिजन की नजर सांप पर पड़ गई। सांप अनाज की टंकी के नीचे जाकर छिप गया। सूचना सांप पकड़ने वाले बंजारे को दी गई। मौके पर पहुंचे बंजारे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।

विज्ञापन
snake found in house in Bisawar
सांप को पकड़ता बंजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिसावर की ग्राम पंचायत ऊंचागांव (सुसाइन) में रविवार शाम एक घर में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखकर बच्चे और परिवार के सदस्य घबरा गए।

विज्ञापन


गांव निवासी ऋषिपाल सिंह के अनुसार, परिवार के सदस्य घर में काम कर रहे थे। इस दौरान एक परिजन की नजर सांप पर पड़ गई। सांप अनाज की टंकी के नीचे जाकर छिप गया। इसकी सूचना पास के गांव रसमई में सांप पकड़ने वाले बंजारे को दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बंजारे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सांप पकड़ने वाले ने बताया कि सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है और इसकी लंबाई करीब तीन मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed