{"_id":"6accc7e2569c3ef3df0c1bd1","slug":"hathras-lightning-strikes-shiv-temple-devotee-dead-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंदिर पर गिरी बिजली, घंटा टूटा और जंजीर टूटकर बिखरी, पूजा कर रहे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंदिर पर गिरी बिजली, घंटा टूटा और जंजीर टूटकर बिखरी, पूजा कर रहे श्रद्धालु की मौत
Mon, 12 Oct 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
यह मंदिर पर बिजली गिरने की दूसरी घटना है। पिछले वर्ष भी मंदिर पर बिजली गिरी थी, हालांकि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए थे।
विज्ञापन
मृतक महेश चंद्र दीक्षित, टूटा घंटा, टूटी जंजीर
- फोटो : फाइल फोटो, संवाद
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में सोमवार सुबह बिजली गिरने से एक शिव मंदिर में पूजा कर रहे 45 वर्षीय महेश चंद्र दीक्षित की मौत हो गई। बिजली गिरने से मंदिर का घंटा और जंजीर टूटकर बिखर गए। मंदिर की दीवारों में दरारें आ गईं और फर्श की टाइल्स भी उखड़ गईं।
विज्ञापन
महेश चंद्र दीक्षित सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से 100 मीटर दूर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक मंदिर पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर महेश चंद्र बेहोश होकर गिर पड़े। वह करीब आधा घंटे तक मंदिर में ही बेहोशी की हालत में पड़े रहे। परिजनों को सूचना मिलने पर वे उन्हें मथुरा जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर मुरसान कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंदिर को नुकसान और पिछली घटना
बिजली गिरने से शिव मंदिर को भारी नुकसान हुआ है। मंदिर में लगा घंटा और उसकी जंजीर पूरी तरह टूट गए। दीवारों में गहरी दरारें आ गईं और फर्श की टाइल्स भी उखड़ गईं। ग्रामीण सत्यप्रकाश पौनिया, नवीन दीक्षित, अमित दीक्षित और सुनील दीक्षित ने बताया कि यह मंदिर पर बिजली गिरने की दूसरी घटना है। पिछले वर्ष भी मंदिर पर बिजली गिरी थी, हालांकि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए थे।
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम
महेश चंद्र दीक्षित अपने पीछे पत्नी प्रीति को छोड़ गए हैं। उनके 12 वर्षीय बेटे देवो और 10 वर्षीय बेटी कनक हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस शिव मंदिर का निर्माण वेदराम बौहरे ने वर्ष 1958 में कराया था।