फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers must mark attendance online; action to be taken for negligence: BSA

ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करें शिक्षक, लापरवाही पर कार्रवाई : बीएसए

Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers must mark attendance online; action to be taken for negligence: BSA
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। आगामी माह से सभी शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने के समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसकी दैनिक समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर की जाएगी। बिना उचित कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने अथवा देरी करने को शासकीय आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। कहा कि प्रत्येक प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। किसी भी त्रुटि या लापरवाही पर प्रधानाध्यापक सीधे उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

बीएसए रणवीर सिंह ने आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। कहा कि यदि किसी दिन नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज करने में बाधा आती है, तो प्रधानाध्यापक को उसी दिन सूचित करना होगा। यह सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में देनी होगी। समस्या का समाधान होने के बाद ही उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खंडों के विद्यालयों की दैनिक समीक्षा करेंगे। बिना कारण उपस्थिति दर्ज न कराने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed