फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admission in ITI of Hathras

ITI: एडमिशन के लिए 4 अगस्त तक का समय, हाथरस के दो राजकीय व 49 निजी आईटीआई में ले सकेंगे प्रवेश

Sat, 01 Aug 2026 03:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 01 Aug 2026 03:21 AM IST
सार

नवस्थापित आईटीआई मेंडू में युवाओं को कुल सात ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ में 16 ट्रेडों के तहत 552 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में संचालित निजी आईटीआई की करीब 2,500 सीटों पर भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Admission in ITI of Hathras
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन पत्र जमा करने के लिए चार अगस्त तक का समय बचा है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार हाथरस के युवाओं के लिए दोहरी खुशी की बात यह है कि पुरानी आईटीआई के साथ-साथ हाल ही में बनकर तैयार हुई राजकीय सदर आईटीआई मेंडू में भी इसी सत्र से पढ़ाई और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आईटीआई मेंडू में सात ट्रेडों में मिलेगा दाखिला
नवस्थापित आईटीआई मेंडू में युवाओं को कुल सात ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इसमें दो वर्षीय में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक आरएसी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और मशीनिस्ट ट्रेड शामिल हैं। वहीं एक वर्षीय ट्रेड कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) और वेल्डर में प्रवेश के लिए फाॅर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ आईटीआई में 16 ट्रेडों की 552 सीटें
जिले के मुख्य राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ में 16 ट्रेडों के तहत 552 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में संचालित निजी आईटीआई की करीब 2,500 सीटों पर भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। सिकंदराराऊ आईटीआई में स्टेनो हिंदी, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कोपा, ट्रैक्टर मैकेनिक, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, सीएचएनएम, कैम प्रोग्रामर, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर, आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स, ईपीडी और सीएईडी जैसे एडवांस और आधुनिक तकनीकी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित आईटीआई मेंडू के चालू होने से हाथरस और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा पाने के लिए दूसरे जिलों या दूर-दराज की तहसीलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सिकंदराराऊ के राजकीय आईटीआई में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। -रोहिताश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed