{"_id":"69ab416814b60cd2b30a68bd","slug":"the-village-was-circumambulated-by-taking-out-the-journey-of-dhahnavar-hathras-news-c-56-1-hts1003-145456-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धहनावर की यात्रा निकालकर की गांव की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धहनावर की यात्रा निकालकर की गांव की परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बिसावर में ढप बजाते ग्रामीण व जगवेंद्र प्रधान। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिसावर में वर्षों पुरानी परंपरा धहनावर को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निभाया गया। धुलेंड़ी के दिन गांव के लोग एकजुट हुए और ढप की थाप पर पारंपरिक रसिया गायन के साथ गांव की परिक्रमा की।
पुरुषों की टोली ने माता रानी के मंदिर से धहनावर यात्रा की शुरुआत की और पूरे गांव की परिक्रमा करती हुई यात्रा पुनः वहीं पहुंची। इस दौरान एक बड़े ढप को छोटे-छोटे डंडों से बजाकर विशेष लय में ध्वनि निकाली गई, जिस पर लोग पारंपरिक रसिया गाते हुए आगे बढ़ते गए।
जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल, रंग और गुलाल की वर्षा कर धहनावर का स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा नेता जगवेंद्र चौधरी, रज्जो सोनी, हरिकेश चौधरी, योगेंद्र सिंह, रामबाबू पहलवान, सचिन पहलवान, कालू सिंह, भूरी सिंह, विष्णु चौधरी, गुड्डा चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos