फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor Overturns While Ploughing

बिसावर: खेत की जोताई कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो लोग नीचे दबकर हुए घायल

Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

आलू की बुवाई के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार किया जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक और एक अन्य युवक इसके नीचे दब गए।

विज्ञापन
Tractor Overturns While Ploughing
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : संवाद

विस्तार

बिसावर के गांव पिपरामई में आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार करते समय देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उसका साथी ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव में रविवार देर रात आलू की बुवाई के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार किया जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक और एक अन्य युवक इसके नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान नगला भूरा निवासी दिनेश उर्फ दिनों और कालीचरण उर्फ कलुआ के रूप में हुई है। हादसे में दिनेश के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कालीचरण की कमर में गंभीर चोट आई है। दोनों को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed