{"_id":"6ad4f6f401013b34e40bea94","slug":"two-brothers-reached-sikandrarao-from-aligarh-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खिलौना कार के लिए मां ने डांटा, दोनों भाई साइकिलों से चल दिए दादा-दादी के पास, 40 किमी दूर जा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खिलौना कार के लिए मां ने डांटा, दोनों भाई साइकिलों से चल दिए दादा-दादी के पास, 40 किमी दूर जा पहुंचे
Sun, 18 Oct 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:12 PM IST
सार
दोनों भाइयों को कारों का खासा शौक है। पुलिस को उनके बैग की तलाशी के दौरान कई छोटी-छोटी खिलौना कारें भी मिलीं। बैग में कारों का मिलना उनके इस शौक को बयां कर रहा था।
विज्ञापन
दोनों भाईयों के साथ सिकंदराराऊ पुलिस
- फोटो : पुलिस
विस्तार
खिलौने वाली कार खरीदने की बात पर मां ने डांटा तो दो मासूम भाई घर छोड़कर दादा-दादी के पास जाने के लिए निकल पड़े। 13 और सात साल के दोनों भाई साइकिलों पर स्कूल बैग टांगकर अलीगढ़ से 650 किमी दूर जौनपुर के सफर पर चल दिए। उन्हें न रास्ते की दूरी का अंदाजा था, न मुश्किलों का। बस मन में डर और दादा-दादी के पास पहुंचने की चाह थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे अभिनव कक्षा छह और अक्षत कक्षा तीन के छात्र हैं। शनिवार को घर में रखे कुछ रुपये नहीं मिलने और उनसे खिलौना कार खरीदने की बात पर मां ने दोनों को डांट दिया। बच्चों को डर था कि शाम को पिता घर आएंगे तो उन्हें भी डांट पड़ेगी। इसी डर में दोनों दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकल गए।
विज्ञापन
घंटों साइकिल चलाते हुए दोनों करीब 40 किमी दूर सिकंदराराऊ पहुंच गए। एटा-कानपुर हाईवे पर बच्चों को अकेले साइकिल चलाते देख एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास दोनों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने बच्चों को चाय-नाश्ता कराया और उनकी बात सुनकर माता-पिता को सूचना दी। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता थाने पहुंचे और दोनों बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन
कारों के शौकीन हैं दोनों भाई
दोनों भाइयों को कारों का खासा शौक है। पुलिस को उनके बैग की तलाशी के दौरान कई छोटी-छोटी खिलौना कारें भी मिलीं। बैग में कारों का मिलना उनके इस शौक को बयां कर रहा था।
ईमानदारी नहीं भूले मासूम
साइकिल से जौनपुर जाने के दौरान बच्चों को रास्ते में एक मोबाइल मिला। बच्चों ने ईमानदारी दिखाते हुए इसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर एटा निवासी मोबाइल मालिक को बुलाकर फोन लौटा दिया।