फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Barse village

हाथरस: 14 साल पहले हुई शादी, महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लगी सब की निगाह

Tue, 01 Sep 2026 09:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

महिला की मौत पर ससुराल पक्ष का दावा है कि मौत लंबी बीमारी के कारण हुई है। जबकि मायके पक्ष ने मौत के कारण पर संदेह जताया। पुलिस के साथ ही सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Barse village
कोतवाली सासनी - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसै में 38 वर्षीय उपासना पत्नी सतेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को बिलखते हुए छोड़ गई है। 

विज्ञापन


ससुराल पक्ष का दावा है कि उपासना की मौत लंबी बीमारी के कारण हुई है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने मौत के कारण पर संदेह जताया। स्थिति स्पष्ट करने के लिए मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed