{"_id":"69ee7d88ac8239fbc009c198","slug":"women-took-out-a-march-to-express-their-anger-and-burnt-effigies-of-opposition-parties-hathras-news-c-56-1-sali1016-147714-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिलाओं ने पदयात्रा निकाल जताया आक्रोश, विपक्षी दलों का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिलाओं ने पदयात्रा निकाल जताया आक्रोश, विपक्षी दलों का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
विपक्षी दलों का पुतला दहन करते भाजपाई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न होने के विरोध में रविवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। पदयात्रा निकालकर विपक्षी दल सपा, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। बागमूला चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इससे पहले हुई सभा में जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विधेयक का विरोध करने वालों की मानसिकता ही महिला विरोधी है।
श्रीकृष्ण गोशाला सत्संग भवन पर आयोजित सभा में महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां पर महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने इसे महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी बताते हुए जल्द से जल्द विधेयक पारित करने की मांग की। सभा के बाद महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शहर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया गया।
सभा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि वह संसद में विधेयक के समर्थन में मजबूती से आवाज उठाएंगे और इसे पारित कराने के लिए संकल्पित हैं। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि परिवारवादी दल नहीं चाहते कि महिलाएं बड़ी संख्या में राजनीति में आएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन महामंत्री प्रीति चौधरी ने किया, संयोजक संध्या आर्य ने आभार व्यक्त किया। सोनिया नारंग, स्मृति पाठक, कमलेश शर्मा, मनीषा गोस्वामी, पूनम सेंगर, रेनू पचौरी, शकुंतला गौतम, बबीता वर्मा मौजूद रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X