सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth came out to clean the Karban river

Hathras News: सिस्टम का रोना नहीं रोए, झाड़ू-फांवड़ा लेकर खुद करबन नदी में उतर गए युवा, कर दी सफाई शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 25 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

करबन नदी को साफ करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों को ज्ञापन दिया गया। फिर भी कुछ न हुआ तो युवा खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर नदी में उतर गए। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला।

Youth came out to clean the Karban river
करबन नदी की साफ-सफाई करते युवा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

प्रशासनिक स्तर से कोई पहल नहीं होने से युवाओं ने खुद ही करबन नदी की सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। 23 मई की शाम दर्जनों युवा नदी में उतर पड़े और कई घंटों तक श्रमदान कर सफाई की। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला। पुल पर फल एवं सब्जी की ढकेल लगाने वाले विक्रेताओं को भी जागरूक किया। उनसे कहा कि नदी में कूड़ा या गंदगी न फेंकी जाए।

Trending Videos


गौर हो कि इससे तहसीलदार हेमंत चौधरी, विधायक गुड्डू चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन नदी की सफाई नहीं हुई। अब सफाई अभियान में अजरूद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट, ओमवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमंत कश्यप, फौजी कुमार, दीपक चौधरी, कृष्णा तिवारी, वरुण मिश्रा, गौरव ठेनुआ, रोहित चौधरी, पवन चौधरी, अमन चौधरी, अन्नू पंडित सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद में करबन नदी की साफ सफाई करते जागरूक युवासादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि युवाओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने डीएम को पत्र भेजा। अगर फिर भी नदी की सफाई नहीं हुई तो वह संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर काम कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed