सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies, wife, elder sister and brother-in-law accused

Hathras News: युवक की मौत, पत्नी, उसकी बड़ी बहन व जीजा पर आरोप

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, wife, elder sister and brother-in-law accused
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा। युवक के पिता ने मृत बेटे की पत्नी, पत्नी की बड़ी बहन व जीजा पर जहर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने बुलाकर पूछताछ की है। पिता का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते बेटे की हत्या की गई है। बता दें कि दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई थी।
Trending Videos


कोतवाली हाथरस जंक्शन में दी गई तहरीर में पवलोई के जय सिंह ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को उन्होंने अपने छोटे बेटे अभय चौधरी की शादी करिश्मा पुत्री राकेश निवासी मांगरू चंदपा से की थी। बड़े बेटे विवेक की शादी करिश्मा की बड़ी बहन रश्मि से की थी। जय सिंह का आरोप है कि दोनों बहनें शादी के बाद से ही ससुराल वालों से झगड़ा करने लगीं। वे बेटों के साथ रहना नहीं चाहती थीं तथा आए दिन धमकातीं थीं। आरोप है कि दोनों मोबाइल पर अन्य लड़कों से बात करती रहतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय सिंह ने बताया कि 20 फरवरी शुक्रवार को उनके साढ़ू की बेटी की शादी थी। इसलिए परिवार के लोग बलदेव मथुरा गए हुए थे। घर पर केवल अभय, उसकी पत्नी करिश्मा व विवेक की पत्नी रश्मि ही थे। उस दिन शाम पांच बजे फोन पर पता चला कि अभय की जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई है। गांव के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। परिजन रात को सीधे अलीगढ़ पहुंचे। जहां 21 फरवरी शनिवार को उपचार के दौरान अभय की मौत हो गई। अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराया गया।

जय सिंह का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उनकी बहू करिश्मा, बड़ी बहू रश्मि, बहुओं के जीजा व एक अन्य व्यक्ति ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया था। पिता का कहना है कि कि गांव वालों ने भी जीजा व दूसरे व्यक्ति को उस दिन घर आते देखा था। पुलिस ने दोनों बहनों से पूछताछ की है। वहीं पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।



संदिग्ध हालत में जहर के सेवन से युवक की मौत हुई है। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हुआ है। परिजनों के आरोपों के आधार पर मृतक की पत्नी व उसकी बड़ी बहन से पूछताछ की जा रही है। आरोपी जीजा की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed