सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fight broke out between passengers and vendors on the Sant Kabir Nagar Express, leaving one injured.

Jalaun News: संत कबीर नगर एक्सप्रेस में यात्रियों और वेंडरों के बीच मारपीट, एक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between passengers and vendors on the Sant Kabir Nagar Express, leaving one injured.
विज्ञापन
उरई। मुंबई से आजमगढ़ जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) में जनरल कोच में यात्रियों और पैंट्रीकार के वेंडरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक वेंडर को चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Trending Videos

गुरुवार रात को तब हुई जब ट्रेन रात 1:23 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पैंट्रीकार के वेंडर श्यामसुंदर ने तहरीर देकर बताया कि जनरल कोच में चाय बेचते समय यात्रियों से कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। वेंडर को गंभीर चोटें आने पर पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज और अंततः झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच और स्थानांतरण जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि वेंडर की तहरीर पर तीन अज्ञात यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना झांसी स्टेशन से पहले हुई थी और झांसी में स्टाफ मौजूद नहीं था, इसलिए मामला झांसी जीआरपी को भेज दिया गया है। इस घटना के कारण ट्रेन को 10 मिनट अतिरिक्त खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed