सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A student has been booked in a case of rape after allegedly breaking into a girl's house.

Jalaun News: छात्रा से घर मेंं घुसकर दुष्कर्म में छात्र पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A student has been booked in a case of rape after allegedly breaking into a girl's house.
विज्ञापन
माधौगढ़। सेवानिवृत्त नर्स के साथ रह रही पौत्री को घर में अकेले देख छात्र अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों को छात्रा ने आप बीती बताई। पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos



कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में सेवानिवृत्त नर्स की पौत्री कस्बे के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। वह दादी के साथ रह रही है। बुधवार को घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर में अकेली छात्रा की जानकारी पर उसी के विद्यालय के 11वीं का छात्र उसके घर के अंदर घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। देर रात जब परिजन घर पहुंचे तो छात्रा ने पूरी बात उन्हें बताई। इस पर वह सन्न रह गए, पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है पिता की तहरीर पर छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed