सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After killing the youth, his body was thrown into a ditch and burnt.

Jalaun News: हत्या कर युवक का शव खंदक में फेंककर जलाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
After killing the youth, his body was thrown into a ditch and burnt.
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के कैलिया-व्यौना मार्ग पर सड़क किनारे खंदक में एक युवक का जला हुआ शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को खंदक में फेंका गया है।
Trending Videos



मंगलवार देर शाम काली नरिया के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने खंदक में आग जलती देखी। पहले इसे खेत में लगी आग समझकर खेत मालिक को सूचना दी गई। पास जाकर देखा गया तो एक युवक का शव जल रहा था। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही यूपी-112 टीम और कैलिया थाना प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय एक बाइक पर सवार एक-दो संदिग्ध लोगों को मौके से भागते हुए देखा गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया और पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed