सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aviral-Nirmal Yamuna Yatra concludes with 500 km walk

Jalaun News: 500 किमी पदयात्रा के साथ अविरल-निर्मल यमुना यात्रा का समापन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aviral-Nirmal Yamuna Yatra concludes with 500 km walk
विज्ञापन
उरई। यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ बुंदेलखंड की 620 जल सहेलियों की ओर से निकाली गई करीब 500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन हो गया। रविवार को उरई के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जल सहेलियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे नदी संरक्षण के लिए जनजागरण का महत्वपूर्ण अभियान बताया।
Trending Videos


यह पदयात्रा 29 जनवरी को जालौन जिले के पचनदा धाम से शुरू होकर 26 फरवरी को दिल्ली के वासुदेव घाट पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जल सहेलियां गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचीं और लोगों को यमुना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने बताया कि नदी संरक्षण के लिए अभियान जारी रहेगा। यात्रा के बाद जलशक्ति मंत्री से मुलाकात कर यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में तालाब, चेकडैम और रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण कर वर्षा जल संचयन बढ़ाने समेत कई सुझाव दिए। कार्यक्रम में गायत्री, माया, सुधा, सीता, रेखा, पुष्पा कुशवाहा, शिवमंगल सिंह और वरुण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed