{"_id":"69b6f9432adfec14b70f4ab5","slug":"two-vicious-arrested-jewelery-recovered-with-rs-131-lakh-orai-news-c-224-1-ori1005-141657-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो शातिर गिरफ्तार, 1.31 लाख रुपये समेत जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो शातिर गिरफ्तार, 1.31 लाख रुपये समेत जेवर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक जोड़ी तोड़ियां, एक अंगूठी, मोबाइल फोन और 1,31,400 रुपये नकद बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।
नगर में बीते कुछ समय से चोरी और टप्पेबाजी को अंजाम दिया गया था। सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल आनंद सिंह और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थीं। शनिवार रात करीब 12 बजे कोतवाल आनंद सिंह को सूचना मिली कि प्रतापपुरा सड़क स्थित बिरिया खेड़ा मंदिर के पास दो युवक चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सिंह सेंगर व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय गडेवा निवासी रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेंद्र (हाल निवासी तिलक नगर, औरैया) और औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गहेसर निवासी दीपक उर्फ दीपू (हाल निवासी गायत्री नगर, औरैया) के रूप में हुई है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई के अनुसार रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेंद्र के खिलाफ विभिन्न थानों में 18 और दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इन वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी रमेश कुमार पाराशर बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रुपये पार कर दिए थे। तीन नवंबर 2025 को मोहल्ला नया खंडेराव निवासी हर्षवर्धन गुप्ता के घर और दुकान से 20 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, जंजीर, पेंडेंट और करीब 100 ग्राम चांदी चोरी की थी। 29 जनवरी 2026 को भवानीराम बंबा के पास रहने वाले मुस्तकीन परिवार के साथ शादी में गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद, करीब 200 ग्राम चांदी और दो अंगूठियां चोरी कर ली थीं। कालपी क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की जेब काटने की घटना में इनका नाम सामने आया है।
Trending Videos