सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bail of woman constable rejected in case of death of SHO

Jalaun News: थानाध्यक्ष की मौत के मामले में महिला सिपाही की जमानत खारिज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bail of woman constable rejected in case of death of SHO
फोटो - 24 मीनाक्षी शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की मौत के मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की जमानत याचिका मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत ने खारिज कर दी। महिला सिपाही पर हत्या का आरोप है और वह सात दिसंबर से जेल में बंद है।
Trending Videos

कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की पांच दिसंबर की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनकी सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मृत्यु हुई थी और पिस्टल उनके सीने पर रखी मिली थी। घटना के बाद थानाध्यक्ष के आवास से कोंच कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा चिल्लाते हुए बाहर निकली और मौके से भाग गई थी। उसके भागने की पूरी घटना आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं थानाध्यक्ष की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर मीनाक्षी शर्मा को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि वह मेरठ भागने की फिराक में थी। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

चार्जशीट दाखिल न होने के कारण अब तक उसकी चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हो चुकी है। न्यायालय ने अब अगली सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तारीख निर्धारित की है। परिजनों ने उसकी जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed