सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider hit by vehicle, injured

Jalaun News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by vehicle, injured
विज्ञापन
कोंच। युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
Trending Videos

कस्बे के मालवीय नगर निवासी विक्रम सिंह अहिरवार (32) रविवार रात अपनी ससुराल ग्राम खुजा जा रहे थे। कोंच-कैलिया मार्ग पर दोहर के आगे मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने पैर में फैक्चर बताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed