सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike theft suspect shot and injured in encounter

Jalaun News: मुठभेड़ में बाइक चोरी के वांछित को लगी गोली, घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike theft suspect shot and injured in encounter
फोटो - 02 घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रौत पुलिस।
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बाइक चोरी की कई वारदातों में वांछित बदमाश को रविवार की देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।


कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के बघौरा बाईपास स्थित मरघट स्थल के पीछे लंबे समय से फरार चल रहा बाइक चोरी का वांछित सुनील कुशवाहा जा रहा है। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना रामपुरा थाना क्षेत्र के बघावली गांव निवासी सुनील कुशवाहा से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देख सुनील ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली सुनील के पैर में जा लगी। वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया सुनील करीब आठ महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न थानों में बाइक चोरी समेत 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed