{"_id":"6a0b6416787ea96c570ba99c","slug":"woman-accuses-husband-and-four-others-of-beating-and-raping-her-orai-news-c-224-1-ori1005-144426-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने पति समेत चार पर लगाया पीटने और दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने पति समेत चार पर लगाया पीटने और दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति, ससुराल पक्ष और देवर पर पीटने व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि उसका पति, चचिया ससुर और सास आए दिन उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसके देवर हलीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला का कहना है कि शिकायत लेकर जब वह पुलिस के पास पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
मंदिर गई किशोरी लापता, युवक पर अपहरण की प्राथमिकी
उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा से मंदिर पूजा करने गई 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्राम रूपपुरा निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 मई की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव के मंदिर पर पूजा करने गई थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि मध्यप्रदेश के जिला भिंड थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम राहुली निवासी विकास कुमार उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)

Trending Videos