{"_id":"69de9c2a6ade36577806bfdf","slug":"chest-pain-caused-death-of-farmer-and-youth-orai-news-c-224-1-ori1005-142944-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीने में दर्द हुआ, किसान और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीने में दर्द हुआ, किसान और युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 06 मृतक सुरेंद्र कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
एट/कुठौंद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर किसान और युवक के अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। दोनों ही मामलों में प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
पहली घटना एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव की है। सुरेंद्र कुमार (38) खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। मंगलवार को वह पुत्र राज और अन्य मजदूरों के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने इसकी जानकारी पुत्र को दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र राज, पुत्री राधिका और पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर की है। यहां रोहित दोहरे उर्फ अमरेंद्र कुमार (30) सोमवार को गांव में आयोजित होने वाली आंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटा था। बताया गया कि वह अन्य युवकों के साथ कार्यक्रम के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X