{"_id":"6a3584645c598ff1590c948e","slug":"city-residents-distressed-by-power-outages-amidst-41-degree-temperatures-orai-news-c-224-1-ori1005-145719-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 41 डिग्री तापमान में बिजली की ट्रिपिंग से बेहाल शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 41 डिग्री तापमान में बिजली की ट्रिपिंग से बेहाल शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी और 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। रात के समय करीब तीन घंटे की बिजली कटौती के साथ बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित कर दी है।
शहर के शिवपुरी, उमरारखेड़ा, शांति नगर, इंदिरा नगर और रामनगर मोहल्लों में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से उमस भरी गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
मोहल्ला निवासियों राधेश्याम, राजू, अंकुर और महेंद्र ने बताया कि रात में कई बार बिजली आने-जाने से न तो पंखे चल पाते हैं और न ही लोग चैन की नींद सो पाते हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने के लिए जब विद्युत विभाग के जेई को फोन किया जाता है तो फोन का जवाब तक नहीं मिलता। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान कराने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार का कहना है कि जहां शिकायत मिलती है, तो समाधान करा दिया जाता है। इसके लिए कंट्रोल रूम बना है।