{"_id":"6a3835088890c63d4006e4a5","slug":"physics-proved-tricky-while-biology-brought-relief-orai-news-c-224-1-ori1005-145789-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फिजिक्स ने उलझाया, बायोलॉजी ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फिजिक्स ने उलझाया, बायोलॉजी ने दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। रीनीट (यूजी)-2026 रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का भाग अपेक्षाकृत आसान रहा जबकि फिजिक्स ने सबसे अधिक उलझाया। कैमिस्ट्री का स्तर भी सामान्य से कुछ कठिन रहा।
रीनीट परीक्षा में पंजीकृत 1677 अभ्यर्थियों में से 1536 ने हिस्सा लिया जबकि 141 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहा।
अभ्यर्थी कार्तिक तिवारी ने बताया कि बायोलॉजी वाला भाग सरल था लेकिन फिजिक्स कठिन रही। फिजिक्स में न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक थी, जिससे समय भी ज्यादा लगा। कैमिस्ट्री का स्तर भी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र का पैटर्न पिछले वर्ष के समान था।
विज्ञापन
अभ्यर्थी आशी बाथम ने बताया कि परीक्षा का पेपर ठीक रहा लेकिन फिजिक्स के सवाल हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। कुछ प्रश्नों में अधिक सोचने की जरूरत पड़ी।
दबकाई निवासी तनु गुर्जर ने बताया कि पेपर औसत रहा। बायोलॉजी और कैमिस्ट्री संभालने योग्य थीं लेकिन फिजिक्स का स्तर अपेक्षाकृत कठिन लगा।
बघौरा निवासी आशुतोष पाल ने बताया कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुरूप था। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पेपर का स्तर कुछ कठिन रहा। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक आने की उम्मीद है।