सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   State highway construction complete, but flaws prove troublesome.

Jalaun News: स्टेट हाईवे का निर्माण पूरा पर खामियां बनीं मुसीबत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
State highway construction complete, but flaws prove troublesome.
विज्ञापन
रामपुरा। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछा रही है लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रामपुरा नगर से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे-152 पर निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कमियां बनी हुई हैं।


नगर के राजा चित्तर सिंह जूदेव विद्यालय के सामने स्टेट हाईवे को पार कर मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग को अब तक मुख्य सड़क से समतल नहीं किया गया है। सड़क और संपर्क मार्ग के बीच करीब आधा फुट का अंतर होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक अचानक ऊंचाई आने से संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने भी सड़क किनारों की ढलाई नहीं कराई गई है। सड़क के किनारे गड्ढेनुमा स्थिति होने से बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। विद्यालय के सामने सड़क पार करते समय छात्र-छात्राएं भी कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूरे कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित स्थानों का निरीक्षण कराया जाएगा और जल्द ही आवश्यक ढलाई कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed