{"_id":"6ad52709e14b998ec10f3cfa","slug":"complete-aadhaar-authentication-and-obtain-an-hpr-id-within-two-days-otherwise-your-salary-will-be-withheld-orai-news-c-224-1-ori1005-151346-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो दिन में आधार प्रमाणीकरण और एचपीआर आईडी बनवाएं, वरना रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो दिन में आधार प्रमाणीकरण और एचपीआर आईडी बनवाएं, वरना रुकेगा वेतन
विज्ञापन
उरई। स्वास्थ्य विभाग में मानव संपदा पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण और एचपीआर आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के साथ ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों और जिम्मेदार अधिकारियों का अक्तूबर माह का वेतन व मानदेय रोकने की चेतावनी दी गई है।
सीएमओ ने सीएमएस जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों, ग्रामीण और नगरीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर 112 एलटी और वार्ड बॉय, 309 स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 135 एएनएम, 58 ब्लॉक स्तरीय प्रबंधक और 151 संविदा चिकित्सकों से संबंधित कार्य लंबित है।
विज्ञापन
कई बार निर्देश, फिर भी नहीं हुआ अनुपालन
सीएमओ ने पत्र में कहा है कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ की ओर से जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने और आधार प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद राज्य स्तर से प्राप्त सूचना में संबंधित चिकित्सा इकाइयों के कर्मचारियों का डाटा अपडेट और आधार प्रमाणीकरण लंबित पाया गया है।
आईडी-पासवर्ड से खुद करना होगा प्रमाणीकरण
जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित चिकित्सा इकाइयों में तैनात कर्मचारियों को अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से मानव संपदा पोर्टल पर स्वयं आधार प्रमाणीकरण करना होगा। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि एचपीआर आईडी बनाने के संबंध में पूर्व में कई बैठकों में समीक्षा कर निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ।