सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Confusion over FIR in the unrecognized inter college case

Jalaun News: बिना मान्यता चल रहे इंटर कॉलेज प्रकरण में प्राथमिकी को लेकर असमंजस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Confusion over FIR in the unrecognized inter college case
विज्ञापन
कुठौंद । कस्बे में बिना मान्यता के संचालित इंटर कॉलेज के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो बार तहरीर दी जा चुकी है, जबकि थाना प्रभारी ने शिकायत की जानकारी होने से इन्कार किया है।
Trending Videos


24 फरवरी को शीलचंद्र ने कमिश्नर से शिकायत की थी कि कस्बे में बिना मान्यता के इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शिकायत के बाद डीआईओएस राजकुमार पंडित ने 10 मार्च को आदर्श श्री संस्कृत शंकर महाविद्यालय परिसर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान परिसर में एआईएम इंटर कॉलेज के नाम से कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कराई जाती मिली थी। जांच में सामने आया कि कई वर्षों से संचालक द्वारा यहां बिना मान्यता के इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। कुछ छात्र महावीर इंटर कॉलेज, नीमगांव के भी वहां पढ़ाई करते मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने छापेमारी के दौरान संचालक से मान्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे थे, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख नहीं दिखा सका। इसके बाद डीआईओएस ने संचालक को पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।

डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि अवैध रूप से विद्यालय संचालित करने के मामले में थाने में दो बार तहरीर दी जा चुकी है। वहीं थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है और उन्हें अभी तक किसी शिकायती पत्र की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed