सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Consumers are angry over prepaid smart meters, saying they are hitting their pockets with electricity.

Jalaun News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर आक्रोश, उपभोक्ता बोले- जेब पर मार रहा करंट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Consumers are angry over prepaid smart meters, saying they are hitting their pockets with electricity.
फोटो-11-कोंच में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कोंच। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कोंच में अब आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना हो रहे विरोध-प्रदर्शनों ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ता इस नई व्यवस्था से बेहद परेशान हैं और अब सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को मोहल्ला गांधीनगर की महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने साफ कहा कि स्मार्ट मीटर ने राहत नहीं, बल्कि जेब पर करंट मार दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर लगने के बाद बिजली खर्च अचानक बढ़ गया है। हालात यह हैं कि एक माह चलने वाला रिचार्ज अब 10-15 दिन में ही खत्म हो जा रहा है और बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली आपूर्ति काट दी जा रही है। इससे परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि स्मार्ट मीटर में खपत और प्रति यूनिट दर का कोई स्पष्ट ब्योरा नहीं मिल रहा। उपभोक्ता यह तक नहीं समझ पा रहे कि आखिर कितनी बिजली खर्च हो रही है और पैसे किस आधार पर कट रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुराने मीटरों में बिल पारदर्शी होता था, लेकिन स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने पूरी प्रणाली को उलझा दिया है। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर की जांच कराई जाए। बिलिंग का स्पष्ट हिसाब दिया जाए और जरूरत पड़े तो पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, लीला, अनुराधा, राजेश्वरी, पार्वती, अनीता, प्रेमवती, किरन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed