{"_id":"6a38347be567007cf4090774","slug":"cunning-mangalsutra-snatcher-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-145788-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच । कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला गणेशजी निवासी पूजा यागिक अपनी मौसी भुट्टो के घर से पैदल गांधी नगर स्थित अपने मायके जा रही थीं। जब वह मंडी चौकी क्षेत्र में स्थित कृषि बीज भंडार के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने रविवार को खटिकयाना निवासी याशीन कुरैशी उर्फ गोबिंदा को कैलिया बाईपास स्थित झला पठा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से महिला का लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।