{"_id":"69bc4b7ebc418e539c0b58cc","slug":"dead-body-found-lying-on-the-roadside-orai-news-c-224-1-ori1005-141851-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। सड़क किनारे व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। वह कस्बे में मांगकर गुजारा करता था। उसकी मौत कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एट कस्बा स्थित कोंच रोड किनारे बने सैय्यद बाबा के स्थान के पास बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसके कपड़ों से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कराई। वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा (56) निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच दिन से वह यही घूम रहा था।
भाई उमाशंकर ने बताया कि पहले उनका भाई फर्नीचर का काम करता था। शराब और जुआ की लत की वजह से पत्नी छोड़कर चली गई। इसके बाद वह मांगकर गुजारा कर रहे थे, कई बार उन्हें घर ले गए, लेकिन इसके बाद भी वह निकल आते थे। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। जांच की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos