{"_id":"6a383401421e46088301c464","slug":"elderly-cyclist-dies-after-collision-with-tractor-trolley-orai-news-c-224-1-ori1005-145766-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधौगढ़। शादी समारोह से घर लौट रहे किसान जयकरन सिंह (64) की सड़क हादसे में मौत हो गई। चितौरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल जयकरन सिंह ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जयकरन सिंह शनिवार देर शाम सिहारी निवासी अपने साढ़ू की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने माधौगढ़ गए थे। देर शाम वह साइकिल से अपने घर चितौरी लौट रहे थे। चितौरा चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयकरन सिंह सड़क के दूसरी ओर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे दुकानदारों और ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर और छाती में गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक योगेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।