सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire breaks out in transformer at bus stand

Jalaun News: बस स्टैंड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer at bus stand
फोटो-12-कदौरा बस स्टैंड पास जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
कदौरा। नगर क्षेत्र के हाईवे पर स्थित बस स्टैंड के पास खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि केबल पूरी तरह जलकर राख हो गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में पहले स्पार्किंग हुई। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में कई कटिया भी थीं जो हादसे का प्रमुख कारण रही। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार सलीम, रेहान, शीबू, अमित, लल्ला, शाकिर, चांद खान आदि का कहना है कि गर्मियों के मौसम में इस ट्रांसफार्मर में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे जानवरों और लोगों के लिए खतरा बना रहता है। इधर, अवर अभियंता मिठाई लाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से आग लगी थी। समय रहते बुझा लिया गया। जला केबल बदला जा रहा है। जल्द ही सुरक्षा जाली भी लगवाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed