फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIRs registered against 11 electricity bill defaulters.

Jalaun News: 11 बिजली बिल बकायेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against 11 electricity bill defaulters.
कालपी। बकायेदारी के चलते विद्युत कनेक्शन विच्छेद होने के बाद भी बिजली का उपयोग करना 11 उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। अवर अभियंता की शिकायत पर सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कालपी के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि नगर के मोहल्ला अदल सराय, सदर बाजार और भट्टीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में बकायेदारी के चलते कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेदित किए गए थे। इसके बावजूद विभागीय चेकिंग के दौरान 11 उपभोक्ता कटे हुए कनेक्शन के बाद भी बिजली का उपयोग करते पाए गए। मामला सामने आने पर सभी 11 बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत विद्युत थाना उरई में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed